मंगलौर* हरिद्वार

कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के ग्राम उदलहेडी में वादी रोहित पुत्र सतपाल के घर हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का कोतवाली मंगलौर पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात सहित लगभग 100 प्रतिशत चोरी का माल बरामद किया गया है।

दिनांक 21.08.2026 को वादी रोहित पुत्र सतपाल, निवासी ग्राम उदलहेडी, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार द्वारा अपने घर में अज्ञात चोरों द्वारा बन्द मकान मे सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए जाने के संबंध में कोतवाली मंगलौर पर मु0अ0सं0 411/2026, धारा 305ए BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा तुरन्त घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था । निर्देश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई , गठित टीमों द्वारा अभियुक्तों की तलाश एवं चोरी के माल की बरामदगी के लिए लगातार सुरागरसी-पतारसी, संदिग्धों से पूछताछ एवं अन्य आवश्यक पुलिस कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मास्टर माइण्ड़ सुधांशु तक पहुंची , पूछताछ एंव अन्य जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप घटना में शामिल 04 आरोपितों को गाजियाबाद से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि कांवड़ मेले के दौरान सुधांशु अपने रिस्तेदारी ग्राम उदलहेडी में आया हुआ था जहां पर एक घर में कोई रह नहीं रहा था जिसकी रेकी की गई तथा उसके बात सुधांशु ने 06-08-2026 को हमको बुलाया और हम गाजीयाबाद से रात्रि के समय वेगनार लेकर आये और मकान की छत को तोडकर हमारे द्वारा घर के अन्दर घुसकर घटना को अंजाम दिया गया। उक्त चारो आरोपियों के विरुद्ध अभियुक्त पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
1. सुधांशु पुत्र जसपाल निवासी ग्राम दतियाना, थाना छपार।
2. राहुल पुत्र बाले सिंह निवासी सोनिया बिहार, गाजियाबाद।
3. रोहित पुत्र विनोद कुमार निवासी बागपत।
4. नितीन कुमार पुत्र राजेश निवासी छपार, जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0।

*माल की बरामदगी*
1-पीली धातु का लाकेट-01
2-पीली धातु के टाप्स -01
3-पीली धातु के कंगन -01
4- सफेद धातु की पाजेब-06
5- सफेद धातु के विछवे-03
6- घटना मे प्रयुक्त कार वेगनआर- UP-14MT-0350

*पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर
2- उ0नि0 नितिन विष्ट
3- अ0उ0नि0 गजपालराम
4- कानि0 तेजपाल
5- कानि0 आबिद
6- कानि0 रणवीर
7-कानि0 530 शहजाद
8- हे0कानि0 मनमोहन- सीआईयू रुडकी
9-कानि आशीष शर्मा- सीआईयू रुडकी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share