भगवानपुर हरिद्वार
दिनांक 28.09.2026 की रात्रि वादी आशुतोष पुत्र धीर सिंह, हाल निवासी सिसौना, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार की झोपड़ी से अज्ञात चोरों द्वारा 02 गैस सिलेंडर एवं ₹1,500 नकद चोरी कर लिए गए थे।
घटना के संबंध में कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0 403/2026, धारा 305(a) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण एवं चोरी किए गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में 04 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे लगभग 125 CCTV कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया। साथ ही संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस टीमों के लगातार प्रयास, तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचना तंत्र की मदद से दिनांक 29.09.2026 को गागलहेड़ी रोड स्थित गर्ग के बाग के पास से घटना से संबंधित 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 02 एचपी कंपनी के गैस सिलेंडर, ₹1,500 नकद, 01 चाकू तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
*नाम पता आरोपित*
1. आकाश पुत्र अनिल, निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र 25 वर्ष, हाल निवासी सिसौना, भगवानपुर।
2. शाकिब पुत्र स्व0 राहिल, निवासी असारा, जिला बागपत, उ0प्र0, उम्र 27 वर्ष, हाल निवासी सिसौना, भगवानपुर।
3. शुभम पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी ग्राम सिसौना, थाना भगवानपुर, उम्र 30 वर्ष।
4. करण पुत्र स्व0 बाबूराम, निवासी ग्राम गुडम्ब, थाना नानौता, जिला सहारनपुर, उम्र 25 वर्ष।
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 संजीव चौहान
2. उ0नि0 महिपाल सैनी
3. हे0का0 गीतम
4. का0 गंगा बृजवाल
5. का0 रमेश चौहान
