हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 22.09.2026 को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान कस्बा इमलीखेड़ा से अब्दाल साहब रोड की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति को चेक किया गया।
पुलिस टीम ने मौके से साहिब पुत्र अनीश, उम्र 24 वर्ष, निवासी तेलीवाला मोहल्ला, कोतवाली कलियर, हरिद्वार को हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से 04.74 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1,42,200/ है।
पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए स्मैक बेचने का कार्य करता था।
आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 223/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली पिरान कलियर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
साहिब पुत्र अनीश निवासी तेलीवाला मोहल्ला, कोतवाली कलियर, हरिद्वार
*बरामदगी*
* 04.74 ग्राम अवैध स्मैक
* अनुमानित कीमत: ₹1,42,200/-
*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, कोतवाली पिरान कलियर
2. उ0नि0 अमित नौटियाल
3. हे0का0 अमित कुमार
4. का0 राहुल चौहान
