भगवानपुर हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में गैर-जमानती वारंटों की तामील एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 20.09.2026 को कोतवाली भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाते हुए वाद संख्या 900/24, धारा 392/411 भादवि से संबंधित वारंटी रासिद पुत्र सुल्तान उर्फ छगा, निवासी ग्राम पुहाना, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के मस्कन पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंटी रासिद पुत्र सुल्तान उर्फ छगा को हिरासत में लिया गया आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*वारंटी का नाम व पता*
रासिद पुत्र सुल्तान उर्फ छगा निवासी ग्राम पुहाना, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
1. अ0उ0नि0 अखिलेश कुमार
2. है0का0 अरविन्द तोमर
3. का0 मदन सिंह
