झबरेडा हरिद्वार
दिनांक 14/05/2026 को भगतोवाली झबरेड़ा निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली झबरेडा में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनका तीन वर्षीय बच्चा शादी के दौरान अचानक गायब हो गया है और काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिल रहा है। उक्त प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
दिनांक 15.05.2026 को बच्चे को सकुशल बरामद कर एक आरोपित को पकडा दो फरार वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया।
फरार वांछित/ इनामी आरोपित की तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक झबरेडा के नेतृत्व में वांछित आरोपित की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर तलाश शुरू की गई।
फरार वांछित/ इनामी आरोपित रविंद्र पुत्र मांगेराम को लाठरदेवा शेख पनियाला रोड से पकडा गया।
आरोपित के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई
एक अन्य फरार इनामी आरोपित की तलाश जारी ।
*नाम पता आरोपित*
रविंदर पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम जलालपुर कल्लनपुर (सकरपुर )थाना पुरकाजी
जिला मुजफ्फरनगर (उ0प्र0)
*पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह
2.उ0नि0 जय सिंह राणा
3.अपर उपनि0 गिरीश सिंह
4.हे0का0 रामवीर
5-हे0का0 विकास
6.कानि0 सुरेन्द्र सिंह
7.कांनि 0मुकेश तोमर
