हरिद्वार
दिनांक 17-05-2026 को सूचना प्राप्त हुयी की थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत बहबलपुर से गांव लव्वा की तरफ जाने वाले रास्ते पर नदी के सरहद पर एक अज्ञात पुरुष शव पड़ा हुआ है जिसकी संभवतः पीट पीट कर हत्या की गई है व शरीर पर कई जगह गम्भीर चोट के निशान हैं।
सूचना पर मौके पर पहुंची थाना भगवानपुर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया तथा शव का पंचायतनामा भर कर शव को मोर्चरी रुडकी भिजवाया। एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा पूर्व मे आयोजित अपराध गोष्ठी मे अज्ञात शव की पहचान हेतू ग्रह मत्रांलय द्वारा संचालित NETGRID PORTEL को प्रयोग करने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश को अपनाते हुए पुलिस ने मृतक की फोटो पोटल पर अपलोड की तो मृतक के चेहरे से मिलते हुये 10 व्यक्तियो की जानकारी दी जो उ0प्र0 के विभिन्न जनपदो के होने पाये गये।
प्राप्त डाटा पर मेहनत करते हुए अलग अलग टीमों द्वारा सभी व्यक्तियों को सहारनपुर ,दवबन्द बिजनौर, मुरादाबाद, हिमाचल आदि स्थानों पर जाकर सत्यापन किया तो मृतक की पहचान कलीम पुत्र मुरादु निवासी ग्राम बचीटी थाना देववंद जनपद सहारनपुर उ0प्र0 के रूप हुयी। उक्त घटना के सम्बन्ध मे दिनांक 18-5-2026 को मु0अ0सं0 207/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरद्व हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
कप्तान नवनीत सिंह द्वारा हत्याकांड का जल्द पटाक्षेप करने के लिए दिए गए निर्देशों पर अपनी जांच का दायरा बढ़ते हुए टीम ने मौके पर जाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर स्थानीय लोगो से भी जानकारी जुटाई गई तो ज्ञात हुआ की घटना वाले दिन देर रात एक अज्ञात काली क्रेटा कार देखी गई थी। संदेह का पीछा करते हुए इलेक्ट्रॉनिक इनपुट/एविडेंस की गहराई से पड़ताल की तो ये तथ्य प्रकाश मे आया की सलेमपुर मे किराये पर रह रहे मृतक कलीम व उसका भाई कामिल काम की तलाश मे भगवानपुर की तरफ आये और रात को धरोहर होटल में खाना खाने चले गये लेकिन किसी बात को लेकर होचल संचालक व उसकी साथीयो का मृतक व मृतक के भाई साथ झगडा हो गया जिस पर मृतक का भाई वहा से जान बचाकर भाग गया लेकिन आरोपित ने मृतक को पीट पीट कर मार कर शव को ग्राम लाव्वा के नदी किनारे फेंक दिया।
इतनी जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने दिनांक 19-5-26 को हसनपुर मदनपुर पुल से सौरभ चौहान, अंकित कुमार, हर्ष, अनमोल सैनी व विशाल सैनी को गिरफ्तार किया। आरोपी अच्छे पढ़े लिखे हैं और बीटेक, बी0फार्मा जैसे कोर्स किए हुए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनमें से हर्ष और अंकित चौहान ने होटल धरोहर लीज पर लिया है। जिसको चलाने में अर्पित और ऋषि भी इसकी मदद करते हैं। घटना की रात हर्ष अपनी पत्नी को स्कार्पियो से छोड़ने सीतापुर गया था। देर रात झगड़े की सूचना पर वह होटल धरोहर भगवानपुर पहुंचा। जहां विशाल, अंकित आदि मौजूद थे। इन्होने झगड़ा कर रहे दोनो लडको को डण्डो लातो मुक्को से मारना शुरू कर दिया तभी मौके का फायदा उठाकर उनमे से एक लडका रोड की तरफ भाग गया। इसके बाद इन्होंने कलीम नाम के लड़के को और पीटा। मृतक की सांस बन्द मिलने पर आरोपियों ने उसका शव क्रेटा गाड़ी की डिग्गी में रख दिया लव्वा गांव होते हुए खेतों से निकल कर नदी के पास पहुंच बॉडी को निकालकर वहीं फेंक दिया।
*बरामदगी-*
1.घटना मे प्रयुक्त आलाक्तल डण्डे
2.मृतक का मोबाइल
3.क्रेटा कार जिसकी डिग्गी मे मृतक कलीम के शव को छिपाकर ले गये थे ।
4- एक स्कॉर्पियो जो घटना करने में प्रयुक्त की गई थी
*पकड़े गए आरोपित-*
1.सौरभ चौहान पुत्र संजय कुमार नि0 खुब्बनपुर थाना भगावनपुर हरिद्वार
2. अंकित कुमार पुत्र संतोष कुमार नि0 खुब्बनपुर, थाना भगावनपुर हरिद्वार
3.हर्ष पुत्र प्रवीण चौहान नि0 खुब्बनपुर, थाना भगावनपुर हरिद्वार,
4.अनमोल सैनी पुत्र भीशम सैनी नि0 सलेमपुर राजपुताना थाना गंगनहर हरिद्वार
5.विशाल सैनी पुत्र राजेश सैनी नि0 सोना सईद माजरा थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर
*पुलिस टीम-*
1.प्र0नि0 रितेश शाह
2.व0उ0नि0 रमेश कुमार सैनी
3.उ0नि0 सुनील पन्त
4.उ0नि0 पुनीत दनोषी
5.उ0नि0 आषीष नेगी
6.उ0नि0 नीरज रावत
7.अ0उ0नि प्रदीप चौहान
8.है0का0 गीतम
9.का0 उबैद उल्ला
10.का0 संजय कुमार
11.का0 संजय नेगी
12.का0 रविन्द्र राणा
13.का0 राहुल कुमार
14 का0 विनय थपलियाल
15.का0 वसीम सीआईयू हरिद्वार
16.का0 महिपाल सीआआईयू रूडकी
17.रविन्द्र खत्री –सीआईयू रूडकी
