कनखल हरिद्वार
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* वादी जोगिन्दर परमार निवासी राजा गार्डन कनखल द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 22.07.2026 को निर्मल बाग भैरोमंदिर कालोनी के पास से मेरी मोटर साईकिल चोरी हो गई है। शिकायत पर मु0अ0स0 242/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत कराया गया था।
खुलासे के प्रयास कर रही कनखल पुलिस दिनांक 25.07.2026 को बुढ्ढी माता मंदिर के पास वाहन चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल सवार को रोका गया। रोककर पूछताछ की गयी व वाहन नम्बर चैक किया गया तो उपरोक्त मो0 सा0 का नम्बर UP11BZ4396 जो भैरव मंदिर कालोनी के पास से चोरी हुयी थी का मिलान हुआ । जिसके द्वारा उक्त मोटर साईकिल को हरिद्वार क्षेत्र में बेचने हेतु ले जाने की बात कही गई। संदिग्ध को चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
*बरामदगी का विवरणः* –
1- मोटर साईकिल UP11BZ4396
*गिरफ्तार आरोपी का विवरणः-*
चिराग शर्मा पुत्र करन शर्मा निवासी काली माता मंदिर भीमगोडा रोड कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र-23 वर्ष
*पुलिस टीम थाना कनखलः-*
1- SHO देवेन्द्र सिहं रावत
2- SSI अनुज सिहं
3- उ0नि0 धनराम शर्मा
4- कानि0 अरविन्द नौटियाल
5- कानि0 दिगपाल सिहं
