हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में गौकशी एवं अवैध पशु कटान पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड, गढ़वाल रेंज हरिद्वार एवं कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में गौतस्करी, गौहत्या एवं अवैध पशु कटान की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग एवं गश्त की जा रही थी।

गश्त/चैकिंग के दौरान टीम कलियर स्थित तेलियों वाली मस्जिद के निकट मन्नवर उर्फ मन्ना की मीट की दुकान पर पहुंची।

दुकान के अंदर दो व्यक्ति कथित रूप से मांस की काट-छांट करते मिले। मौके से लगभग 150 किलो गौमांस, पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण तथा कांटा-तराजू बरामद किया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि बरामद गौमांस दुकान संचालक मन्नवर द्वारा लाया गया था तथा उसे कलियर क्षेत्र में बेचने की तैयारी की जा रही थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया व उनके विरुद्ध मु0अ0सं0 154/2026, धारा 5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
1. अफरोज पुत्र नाजिर, निवासी निकट तेलियों वाली मस्जिद, वार्ड नं. 01, कलियर, कोतवाली कलियर, जनपद हरिद्वार
2. कलीम पुत्र वहीद, निवासी निकट कुरैशी वाली मस्जिद, वार्ड नं. 01, कलियर, कोतवाली कलियर, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
1. लगभग 150 किलो गौमांस
2. ⁠01 अदद कुल्हाड़ी
3. ⁠02 अदद छुरी
4. ⁠01 अदद चापड़
5. ⁠01 अदद कांटा-तराजू
6. ⁠07 अदद बाट

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 शरद सिंह
2. ⁠का0 167 पूरन सिंह दानू
3. ⁠का0 28 प्रवीण कुमार (उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड, गढ़वाल परिक्षेत्र)
4. ⁠हे0का0 अनीस अहमद, कोतवाली कलियर
5. ⁠का0 प्रकाश मनराल, कोतवाली कलियर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share