हरिद्वार

आज दिनांक 09/07/2026 को सिटी कंट्रोल द्वारा आरटी सेट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आर्य नगर चौक के पास हाईवे पर अत्यधिक वर्षा के कारण एक विशालकाय पेड़ गिर गया है, जिससे मार्ग पूर्णतः अवरुद्ध हो गया है।

सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन मायापुर से फायर सर्विस टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने वुडन कटर (चेनसॉ) की सहायता से गिरे हुए पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मार्ग से हटाया तथा यातायात को पुनः सुचारु कराया।

घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई। राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत फायर सर्विस टीम फायर स्टेशन मायापुर वापस उपस्थित हुई।

घटना के समय ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों का विवरण:

DVR – संजय कैंतुरा
FM – संदीप जोशी
FM – यशपाल राणा

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share