बुग्गावाला हरिद्वार

वादी मुकदमा तेजपाल निवासी बुग्गावाला हरिद्वार द्वारा दिनांक- 04.09.2026 को थाना बुग्गावाला में तहरीर देकर अंकित कराया था कि अजय व अन्य द्वारा वादी मुकदमा के घर के अंदर से 15000 रूपये की नकदी व दस्तावेज चोरी किये गये हैं। वादी मुकदमा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला में तत्काल मु0अ0सं0 57/26 धारा 305 (A) BNS बनाम-अजय आदि कायम व पंजीकृत किया गया।

मुकदमा उपरोक्त में पूर्व में विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया था। वांछित अजय गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस टीम द्वारा वांछित की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर जगह-जगह दबिश दी जा रही थी। दिनांक -11.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर अजय को ग्राम हसनावाला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है व कब्जे से 3000 की नकदी व पीड़ित का आधार कार्ड बरामद किया गया है। नियमानुसार मा0 न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*नाम पता आरोपी-*
01. अजय पुत्र कुरडी उर्फ तेजपाल नि0 बुग्गावाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार

*विवरण बरामदगी*
01. नकदी 3000/- व वादी का आधार कार्ड

*पुलिस टीम-*
01. अ0उ0नि0 युवराज सिहं तोमर
02. कानि0 हरिओम
03. कानि0 दलीप कुमार

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share