रानीपुर हरिद्वार

पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा लगातार असामाजिक तत्वो एवं शान्ति भंग करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 28.08.2026 की रात्रि को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत संजयनगर टिबडी में लडाई झगडे की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचे एवं जानकारी करने पर प्रथम पक्ष के 1- अक्षय पुत्र धूम सिंह निवासी संजयनगर टिबडी कोतवाली रानीपुर एवं 2-शेखर कुमार पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी संजयनगर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार आपस में एक दूसरे के साथ मारपीट, लडाई झगडे पर उतारू थे, जिन्हे मौके पर पुलिस द्वारा काफी समझाया गया।

लेकिन दोनो व्यक्ति उत्तेजित होकर एक दूसरे के साथ आमदा फौजदारी होने लगे, जिस पर पुलिस द्वारा शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत उक्त दोनो पक्षो को शान्ति व्यवस्था भंग करने पर धारा 170 बी0एन0एस0एस में कार्रवाई की गयी ।

*नाम पता आरोपी-*
1- अक्षय पुत्र धूम सिंह निवासी संजयनगर टिबडी कोतवाली रानीपुर।
2- शेखर कुमार पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी संजयनगर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।

*पुलिस टीम-*
1- कानि0 दिग्पाल राणा,
2- कानि0 विजयपाल,

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share