रुड़की हरिद्वार
दिनांक 21.8.2026 को वादिया निवासी ग्राम बेलडा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार हाल निवासी ग्राम मजरा कोतवाली रुड़की के द्वारा अपनी स्कूटी मेस्ट्रो दिनांक 18- 8- 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध में कोतवाली रुड़की पर दी गई जिसके आधार पर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए स्कूटी की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक व मेनुअली सूचना पर दिनांक 21.08.26 सोनाली नदी किनारे रुड़की से अभिषेक पुत्र देवकुमार निवासी ग्राम माजरा थाना कोतवाली रुडकी जिला हरिद्वार,
विनीत पुत्र पंकज कुमार निवासी ग्राम रविदास मन्दिर के पास ग्राम लखनौता थाना झबरेडा जिला हरिद्वार हाल पता ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली रुडकी जिला हरिद्वार को मय स्कूटी रंग नीला मेस्ट्रो बरामद कर हिरासत में लिया गया।
आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1.अभिषेक पुत्र देव कुमार निवासी माजरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।
2. विनीत पुत्र पंकज कुमार निवासी रविदास मंदिर के पास ग्राम लखनौता थाना झाबेड़ा जनपद हरिद्वार।
*बरामद माल*
स्कूटी मेस्ट्रो
*पुलिस टीम*
अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी
हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता
कांस्टेबल अमित रावत
