कलियर हरिद्वार
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशित किया गया है।
दिनांक 27.08.26 को कलियर उर्स मेलें में जायरीनों की भारी भीड़ थी। खेल- तमाशा मेला ग्राउण्ड भारी भीड़ के चलते स्वतंत्र आवागमन के लिए पुलिस कर्मचारीगण द्वारा मोटर साईकिल न0-UK17 X 3468 स्पेण्डर प्लस को ग्राउण्ड से हटाया जा रहा था तो वहां मौजूद एक व्यक्ति तालिब पुत्र मौहम्मद हसन निवासी हजाराग्रन्ट थाना सिडकुल जिला हरिद्वार के द्वारा अनावश्यक रूप से मोटर साईकिल को हटाने के विरोध, आसपास जायरीनों के साथ अनियन्त्रित आचरण, पुलिस कर्मचारीगण के कार्य में अनावश्यक दखल व हंगामा किया गया।
मौके पर उत्पन्न विवाद तथा मेले में शान्त/कानून व्यवस्था प्रभावित भंग करने एवं अपराध नियंत्रण हेतु उक्त व्यक्ति को अन्तर्गत धारा-170 BNSS में हिरासत में लिया गया । मोटरसाइकिल को थाने पर दाखिल किया गया। आरोपी तालिब उपरोक्त का चालान अंतर्गत धारा 170/ 126 /135 BNSS में कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*नाम पता आरोपी*
तालिब पुत्र मौहम्मद हसन निवासी हजाराग्रन्ट थाना सिडकुल जिला हरिद्वार उम्र-31 वर्ष
*पुलिस टीम*
1.का0 गुलबहार उर्स मेला कलियर
2.का0 राजेश देवली उर्स मेला कलियर
