देहरादून, 26 जुलाई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून घंघोड़ा चांदमारी स्थित करगिल शहीद के घर पहुंचकर भारत माता के वीर सपूत शहीद राजेश गुरुंग की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित उनके शौर्य और पराक्रम को नमन किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना की वीरता, साहस और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान देशवासियों को राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के प्रति सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने परमवीर चक्र से लेकर मेंशन इन डिस्पैच तक सभी वीरता पुरस्कारों से सम्मानित सैनिकों की सम्मान राशि में वृद्धि की है तथा शहीद सैनिकों के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अब तक 28 शहीदों के आश्रितों को सरकारी सेवा में समायोजित किया जा चुका है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि ₹1.5 करोड़ से बढ़ाकर ₹2 करोड़ किए जाने को पुष्कर सिंह धामी सरकार की सैनिकों और शहीदों के सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस दौरान शहीद की माता बसंती गुरुंग, दायित्वधारी ज्योति कोटिया, पूर्व सैनिक दिनेश प्रधान, किरन, सपना मल्ल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share