*दिनांक 02 जुलाई, 2026*
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार की ओर से दिनांक 03 जुलाई, 2026 को देव फार्म हाउस झबरेडा हरिद्वार में प्रस्तावित रोजगार मेला अतिवृष्टि की चेतावनी एवं नियोजकों तथा प्रतिभागियों को होने वाली असुविधा के दृष्टिगत स्थगित किया जाता है। उक्त रोजगार मेले का आयोजन सेवा सुशासन एवं समर्पण के अन्तर्गत सेवा पखवाडा में आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेला आयोजन की तिथि व आयोजन स्थल के सम्बन्ध में पृथक से सूचित किया जायेगा।
