*हरिद्वार 29 जून 2026*

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 44 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 22 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, विवाद,राशन कार्ड, विद्युत,पेयजल,पुलिस विभाग अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रार्थी गोविंद निवासी टीबड़ी ने अम्बेडकर पार्क टीबड़ी के सामने से एक नाला जा रहा है , जिसपर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है,अवैध कब्जे को हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता परवीन कुमार पुत्र सुरेश कुमार ने ग्राम औरंगाबाद के बसरा नं 1160 में 11000 हजार की विद्युत लाइन 2 माह पूर्व टूट कर प्रार्थी के खेत में पड़ा हुआ है,जिसकी शिकायत भी कर चुके है,लेकिन अभी तक तार को कोई भी हटाने नहीं आया है, तार को तुरंत हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी सुनील पुत्र समय सिंह ने ग्राम लालवाला मजबता परगना व तहसील भगवानपुर के निवासी है,प्रार्थी की भूमि संख्या 407 रकबई 0.1938 हैक्टर में से 0.0205 भूमि हैक्टर है,जो भूमि मौके पर कम हो रही है,भूमि की पैमाईश करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रिंस सैनी ग्राम ढढ़ेरी में खेत की भूमि है,जिसकी पास चकरोड है जो कि पड़ोस के व्यक्ति द्वारा कब्जाया कर लिया है,जिस कारण खेत में जाने के लिए बहुत परेशानी होती है।इस समस्या बके उचित निस्तारण करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी अक्षय कुमार पुत्र मुकेश कुमार गृह दौलतपुर में प्रार्थी के घर के आगे निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स के रास्ते को सही करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता बाबूराम पुत्र शिवराम निवासी ग्राम रसूलपुर मिठीबेरी ने भूमि पैमाईश कर निशानदेही कराने एवं अवैध कब्जा हटाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।देवभूमि शिवालिक व्यापार मंडल समिति ने न्यू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शिवालिक नगर जो कि 4 भाग में विभाजित है,जिसमें लगभग 250 दुकानें है ,जिसमें आने जाने के लिए बने कॉरिडोर और पार्किंग में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी बृजेश कुमार द्वारा सिद्धार्थ एनक्लेव कॉलोनी की गली नंबर 1 में समुचित नाली न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है,जिस कारण गली में एवं घरों में जलभराव हो रहा है , नाली बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करें।

*सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी*

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 504 शिकायतें तथा एल 2 पर 132 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक मे परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ,अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, लोनिवि अधिशासी अभियंता योगेश कुमार,अधिशासी अभियंता जल संस्थान विपिन चौहान, जिला जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, सहायक आयुक्त खाद्य महिमानंद जोशी,लोनिवि अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, डीओ पीआरडी प्रमोद चंद पांडे, जिला खनन अधिकारी डॉ अमित गौरव,सहायक निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह,स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share