हरिद्वार

दिनांक 13.10.2026 को कोतवाली बहादराबाद पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने घर पर हुड़दंग कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ आरोपी मनोज पुत्र रोहताश, निवासी कस्बा बहादराबाद, जनपद हरिद्वार उम्र 31 वर्ष के अपने घर के सामने उत्पात मचाते हुए अपनी भाभी एवं अन्य परिजनों के साथ आमादा फौजदारी हो रहा था।

पुलिस द्वारा आरोपी को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह शांत होने के बजाय और अधिक उग्र होकर आमादा फौजदारी करने लगा। आरोपी के इस कृत्य से आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हो रही थी।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को धारा 170 बीएनएसएस के हिरासत में लिया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
मनोज पुत्र रोहताश निवासी कस्बा बहादराबाद, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 विकास रावत
2. हे0का0 राजवर्धन
3. हो0गा0 गोविन्द

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share