लक्सर, हरिद्वार
पूर्व में 14 अप्रैल को भी किया था हमला, दाबकी कला में की थी डॉक्टर की गाड़ी पर फायरिंग
जानलेवा हमले के आरोपी शुभम सैनी के कब्जे से पुलिस ने अवैध अस्लाह किया बरामद, फरार चल रहे सत्संगी बाबा की तलाश जारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक गंभीर आपराधिक साजिश का पर्दाफ़ाश किया। पुलिस टीम की सक्रियता के चलते 01 साजिशकरता घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व् अवैध अस्लाह सहित पकड़ा गया।
घटना का विवरण
दिनांक 27-04-2026 को डा0 सुमित कुमार निवासी दाबकी कलां, लक्सर हरिद्वार द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि आज 27-04-26 को मैं दिन के समय अपनी कार में अपने साले सुमित, भंवर पाल आदि को लेकर हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल बहादराबाद से भिक्क्म्पुर को लौट रहा था। बाडीटीप के पास मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने हमारे ऊपर फायरिंग कर दी।
इससे पहले भी 14-04-26 को शाम को दाबकी गाँव के पास मोटरसाइकिल गुजरते हुए फायरिंग की सी आवाज़ हुई थी। अब देखने पर उस तरफ भी फायरिंग के छेद दिख रहे हैं। गाडी का टायर पंक्चर खुलवाकर देखा तो उसके अन्दर भी बुलेट मिली है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर पर मुकदमा अपराध संख्या- 383 /26, धारा 109 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। फील्ड यूनिट की टीम के साथ मौके से साक्ष्य एकत्रित किये गए तथा CCTV कैमरों व् तकनीकी साक्ष्यों का अवलोकन कर अभियुक्तगण की शिनाख्त के प्रयास किये गए
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को आते देख पुलिस द्वारा उसे रोकने का इशारा करने पर चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर अभि0 शुभम सैनी पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम भिक्कमपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व् अवैध अस्लाह सहित मौके पर दबोच लिया गया।
पूछताछ में खुलासा-
पूछताछ में शुभम सैनी ने बताया कि वह और उसके घर वाले एक बाबा के पास सत्संग करते रहते है। लगभग तीन साल से सत्संग कर रहे और कथित बाबा के लक्सर स्थित आश्रम में रह रहे शुभम सैनी की बाबा से काफी घनिष्ठता हो गयी। बाबा ने उससे 5-6 महीने पहले सुमित को मारने की इच्छा जाहिर की। 14 अप्रेल 2026 को लक्सर गए शुभम सैनी को बाबा ने फोन कर बुलाया और दोनों ने मो0सा0 से डॉ0 सुमित कुमार की गाडी लगभग दो तीन राउण्ड फायर कर दिये और वहां से भाग गए।
दिनांक- 27.04.26 को दोनों ने फिर डॉक्टर की गाडी का पीछा करते हुए बाडी टीप गाँव से आगे फतवा की तरफ मौका देखते ही गाडी की तरफ फायरिंग कर दी। डॉक्टर की गाडी में 04 फायर किये गए थे।
पुलिस फिलहाल फरार चल रहे बाबा की तलाश में जुटी है। पकड़ में आए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
शुभम सैनी पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम भिक्कमपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK08 BE 2801
अवैध अस्लाह 315 बोर
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोशियारी
SI यशवीर नेगी चौकी इंचार्ज भिक्क्म्पुर
HC पंचम प्रकाश
का0 1344 गंगा
का0 1336 धवजवीर
HC मनमोहन भंडारी (CIU RKE)
का0 1398 महिपाल तोमर (CIU RKE)
