रुड़की हरिद्वार

 

एसएसपी हरिद्वार द्वारा अवैध कारोबार मे संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये गये है।

निर्देशित क्रम के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोत0 रुड़की व सीआईयू रूडकी की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध रूप से ऑन लाईन सट्टा करने वालो पर निगरानी की जा रही थी।

जिसके क्रम मे दिनाँक 18.04.2026 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुयी कि मिलिट्री अस्पताल से आगे ढण्ढेरा फाटक के पास खाली ग्राउण्ड में आई0पी0एल0 क्रिकेट मैचो मे आनलाईन सट्टा कर रहे।

उक्त सूचना पर तत्काल रूडकी पुलिस व सीआईयू की टीम के द्वारा दबिश दी गयी वाहन में बैठे 03 व्यक्तियो को मौके पर ही पकड लिया।

जिनके कब्जे से ऑन लाईन सट्टा मे प्रयोग किये जा रहे 04 अदद मोबाइल वाहन व नगदी ₹1320/- बरामद हुयी।

जिसके आधार पर कोतवाली रूडकी पर जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*आरोपितों का विवरण*
1. मुन्तजीर पुत्र मौहम्मद जफर निवासी तेल्लीवाला धनौरी थाना-कलियर।
2. शाहरुन अली पुत्र मुंसब अली निवासी भगवानपुर चन्दनपुर कोतवाली-मंगलौर जिला-हरिद्वार।
3. मेहरबान पुत्र गुलाम साबिर निवासी बिझौली कोतवाली-मंगलौर जिला-हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरण*
1. नगदी ₹1320/-
2. एक वाहन
3. 04 अदद मोबाइल फोन

*पुलिस टीम रुडकी*
उ0नि0 नवीन चौहान
कानि0सुरेन्द्र
कानि0गोविन्द

*सीआईयू टीम रूडकी*
अ0उ0नि0 अश्वनी यादव सीआईयू रूडकी
हेकानि0 मनमोहन भण्डारी सीआईयू रूडकी
का0 अजय काला सीआईयू रूडकी
का0 राहुल नेगी सीआईयू रूडकी
का0 रविन्द्र खत्री सीआईयू रूडकी
का0 माहीपाल सीआईयू रूडकी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share