*हरिद्वार, 12 जून 2026*

आज शुक्रवार, 12 जून 2026 को उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति (राज्य मंत्री स्तर) तथा पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने जनपद हरिद्वार में
प्रातः 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक: ग्राम रसूलपुर के बारात घर में आयोजित _बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर बहुद्देशीय शिविर_ में प्रतिभाग किया। मा० उपाध्यक्ष महोदय ने स्थानीय ग्रामीणों एवं लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
आज के शिविर मे कर्णवाल ने _एस.आई.आर. (SIR) की समस्या_ को प्रमुखता से सुना और उस पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार का संकल्प है कि समाज कल्याण की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरलता एवं पारदर्शिता से पहुंचे।

यह शिविर कार्यक्रम मुख्यमंत्री जी द्वारा अनुमोदित था। कर्णवाल ने कहा की बाबा साहेब अम्बेडकर ने 26 जनवरी 1950 को कहा था की अब रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा,एक नौकरानी का बेटा भी इस देश का राजा बनेगा। मैंने तुम्हे सविधान मे वोट का अधिकार दिया है। इसलिए मतधिकार से बड़ा कोई भी अधिकार शासन प्रणाली मे नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा रहा एस. आई. आर का कार्य प्रजातंत्रिक शासन प्रणाली मे मिल का पत्थर साबित होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share