**हरिद्वार, 11 सितंबर 2026**

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जनपद में मतदाता सूची का जो अंतिम प्रकाशन पूर्व में 15 सितंबर को होना था, उसकी तिथि बढ़ाकर अब 3 अक्टूबर कर दी गई है। बैठक के दौरान उन्होंने फॉर्म 6, 7 और 8 के निस्तारण (डिस्पोजल) के संबंध में विस्तृत जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की।

अपर जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शेष कार्य को भी पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जायेगा।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जा रहा है।

बैठक में विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद (कांग्रेस), बालेश्वर सिंह (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार), सुरेश कुमार (जिलाध्यक्ष बसपा, विधानसभा B.H.E.L. रानीपुर, हरिद्वार), नकली सिंह सैनी (जिला कार्यालय प्रभारी, भाजपा हरिद्वार) तथा साहिल राणा (जिला महामंत्री संगठन, भाजपा जिला रुड़की ग्रामीण) सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share