मंगलौर हरिद्वार

SSP हरिद्वार ने निर्देश पर प्रचलित माल निस्तारण अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए विभिन्न आयुध अधिनियम से संबंधित अभियोगों में जब्त माल का निस्तारण किया गया।

दिनांक 27.06.2026 को कोतवाली मंगलौर में पंजीकृत मामलों से संबंधित कुल 63 मालमुकदमाती वस्तुओं का नियमानुसार निस्तारण किया गया।

निस्तारण प्रक्रिया के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रुड़की, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर, मालखाना मोहर्रिर एवं नगर पालिका मंगलौर के सभासद उपस्थित रहे।

हरिद्वार पुलिस द्वारा न्यायालय एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप माल निस्तारण अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है, जिससे मालखानों में लंबित माल का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share