*हरिद्वार 09 जून 2026*

समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) एवं पूर्व विधायक मा० श्री देशराज कर्णवाल जी ने आज *09 जून 2026* को विधानसभा झबरेड़ा के ग्राम पनियाला में जनसंवाद कार्यक्रम किया।
*मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा अनुमोदित* इस एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत मा० उपाध्यक्ष जी *प्रातः 10:30 बजे* शिविर कार्यालय झबरेड़ा से रवाना होकर *11:00 बजे* रविदास मंदिर, पनियाला पहुंचे। यहां उन्होंने *दोपहर 01:00 बजे* तक चले कार्यक्रम में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों और लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया।
*”बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहु-उद्देशीय शिविर”* के इस कार्यक्रम मे 17 समस्याएं आई। जिनमे से 6 समस्याओ का समाधान मौके पर ही किया गया।
मा० कर्णवाल जी ने पेंशन, छात्रवृत्ति, विवाह अनुदान, एससीपी योजनाओं एवं राशन कार्ड से जुड़ी दर्जनों शिकायतें मौके पर सुनीं। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार एवं खंड विकास अधिकारी रुड़की को निर्देशित किया कि *”बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहु-उद्देशीय शिविर”* के तहत प्राप्त हर आवेदन का 15 दिन में निस्तारण सुनिश्चित करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share