*हरिद्वार, 15 सितंबर 2026*

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने अवगत कराया है कि एसआईएस लिमिटेड क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, देहरादून द्वारा जनपद हरिद्वार के प्रत्येक विकासखण्ड में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखण्ड स्तरीय भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। भर्ती शिविरों का उद्देश्य जनपद के पात्र एवं इच्छुक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि भर्ती शिविर भगवानपुर विकासखण्ड सभागार में 19 एवं 21 सितंबर, रुड़की में 22 एवं 23 सितंबर, नारसन में 24 एवं 25 सितंबर, लक्सर में 26 एवं 28 सिहोकरतंबर, खानपुर में 29 सितंबर एवं 1 अक्टूबर तथा बहादराबाद विकासखण्ड सभागार में 3 एवं 5 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होगी तथा भर्ती शिविर में प्रतिभाग करने वाले किसी भी इच्छुक एवं पात्र युवक से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने जनपद के युवाओं से निर्धारित तिथियों पर अपने आवश्यक अभिलेखों के साथ संबंधित विकासखण्ड सभागार में उपस्थित भर्ती शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share