*पुलिस कार्यालय हरिद्वार
आज दिनांक 30.04.2026 को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद के सभागार में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के पश्चात हरिद्वार पुलिस से विदा हो रहे 02 सदस्यों की विभागीय सेवाओं का आभार प्रकट करने के लिए एक शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
एसएसपी नवनीत सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों की लंबी समयावधि तक पुलिस विभाग का अंग बनकर अच्छे समाज के निर्माण के लिए की गई मेहनत को सराहा।
पुलिस विभाग अपनी लंबी और कठोर सेवा के लिए जाना जाता है। इस सेवा के दौरान विभाग में सेवा दे रहे कर्मी के लिए अक्सर परिजनों से दूर रहना, त्योहार पर घर न जा पाना और कई बार विभागीय व्यस्तताओं एवं शांति-व्यवस्था ड्यूटी के कारण अपने परिवार के किसी खास कार्यक्रम से भी दूर रहना पड़ता है। ऐसी स्थिति में विभागीय सेवा से सेवानिवृत्ति हर पुलिस कर्मी एवं उसके परिवार के लिए एक विशेष और यादगार पल होता है।
कार्यक्रम की समाप्ति पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों ने मिश्रित भाव के साथ सेवानिवृत्त हो रहे दोनों सदस्यों एवं उनके परिजनों को ससम्मान उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
उक्त अवसर पर सीओ सिटी शिशूपाल नेगी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
*सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों का विवरण*
*एसआई एमटी रेवाधर भट्ट :-*
मूल रूप से जनपद अल्मोड़ा के निवासी श्री रेवाधर भट्ट वर्ष 1984 में बतौर आरक्षी पुलिस विभाग का अंग बन वर्ष 2004 में मुख्य आरक्षी व वर्ष 2015 में एसआई एमटी के पद पर पद्दोन्नत हुए। 41 वर्ष 06 माह की सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। श्री रेवाधर भट्ट जनपद हरिद्वार के अतिरिक्त जनपद उधमसिंह नगर व 40, 46, 31 पीएसी में भी तैनात रहे।
*एसआई जाटप सिंहः-*
श्री जाटप सिंह जनपद देहरादून के मूल निवासी हैं जो वर्ष 1988 में बतौर आरक्षी पुलिस विभाग में भर्ती होकर वर्ष 2000 में मुख्य आरक्षी व वर्ष 2026 में उ0नि0 के पद पर पद्दोन्नत हुए। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 38 वर्ष 02 माह की सेवा के दौरान तत्कालिन उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर व तत्पश्चात जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त रहकर अपनी सेवाएं दी गई। इस दौरान अच्छे कार्यों के लिये इन्हे समय-समय पर पुरस्कृत किया गया है।
