सिडकुल हरिद्वार

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

दिनांक 06.11.2026 को विपिन चंद्र द्विवेदी, एडवोकेट एवं सचिव जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार द्वारा थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से अज्ञात चोरों द्वारा अधिवक्ताओं के चेंबरों में लगे AC के कॉपर पाइप एवं वायर चोरी किए जा रहे हैं।

तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 477/2026, धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु थाना अध्यक्ष द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.11.2026 को उपनिरीक्षक देवेन्द्र चौहान के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान आनेकी पुल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के 09 टूटे-फूटे टुकड़े/गुच्छे (गलाया हुआ तांबा) बरामद हुए।

बरामदगी के आधार पर पंजीकृत मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम व पता आरोपित*
1. प्रवेश पुत्र पाल सिंह, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम आनेकी हेतमपुर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार
2. निरदेश पुत्र बाबूराम, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम आनेकी हेतमपुर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
• चोरी के 09 टूटे-फूटे टुकड़े/गुच्छे (गलाया हुआ तांबा)।

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 देवेन्द्र चौहान
2. का0 हरि सिंह
3. का0 नरेन्द्र चौहान

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share