नई दिल्ली, एजेंसी। चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने पिछले महीने लद्दाख में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया और स्थानीय लोगों के पशुओं को चरने से रोक दिया। न्योमा क्षेत्र की पूर्व भाजपा पार्षद उरगेन चोडोन ने शुक्रवार को यह दावा किया। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो साझा किया। इसमें कथित तौर पर चीनी सैनिकों को पशुओं के पीटे भागते हुए देखा जा सकता है।
चोडोन सिंधु की एक सहायक नदी सेंगे जंगबू के तट पर स्थित एक गांव कोयल में रहती हैं। यह नदी भारत और चीन के बीच लद्दाख के हिमालयी क्षेत्र को विभाजित करती है। चोडोन ने ट्वीट किया कि जनवरी में चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में आए और वे हमारे पशुओं को हमारे अपने क्षेत्र में ही चरने नहीं दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब यह सब हो रहा था, तब भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि जब एक चरवाहे ने अपना पशु वापस लाने के लिए अनिर्धारित सीमा पार करने की कोशिश की तो भारतीय सैनिकों ने उसे हमारे ही क्षेत्र से पकड़ लिया और उसे पुलिस स्टेशन भेज दिया। उल्लेखनीय है कि भारत और चीन पिछले 22 महीनों से सीमा विवाद में उलझे हुए हैं। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए दोनों देशों के सैन्य प्रतिनिधियों के बीच 14 दौर की बातचीत हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share