चमोली। आगामी 14 फरवरी को होने वाले विधान सभा के मतदान में मात्र दो दिन शेष रहने के साथ ही राजनैतिक गतिविधियां अचानक बढ़ गयी है। प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों ने प्रचार के अंतिम चरण में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी के तहत भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल ने गत देर शांम मठकोट पज्याणा में अपने लिए लोगों का समर्थन मांगा। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी टीका प्रसाद मैखरी ने रोहिड़ा- सारकोट- परवाडी में अपने समर्थको के साथ अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। वहीं कांग्रेस, आप, भाकपा, यूकेडी सहित निर्दलीय मदन भंडारी एवं बलवंत नेगी के समर्थक भी जनता को अपने पक्ष में करने के लिए पसीना बहा रहे हैं।
बताते चले कि 6 – कर्णप्रयाग विधान सभा में दो विकासखंड़ कर्णप्रयाग एवं गैरसैंण शामिल हैं। लेकिन गैरसैंण विकासखंड़ के किसी भी व्यक्ति को राष्ट्रीय अथवा क्षेत्रीय पार्टी ने टिकट नहीं दिया है हालांकि यहां वोटरों की संख्या कर्णप्रयाग विख से 6 हजार अधिक है, गीष्मकालीन राजधानी क्षेत्र है। इसलिए सभी प्रत्याशियों की नजर गैरसैंण के मतदाताओं पर लगी हुयी है। वे मतदाताओं को रिझाने के लिए इसके लिए दिन रात एक किये हुये हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share