चम्पावत। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष कै़ आरएस देव ने मतदाता जागरुकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए सभी पूर्व सैनिकों से 14 फरवरी को मतदान करने की अपील की। पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष कै़ देव ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोगों को मतदान करना चाहिए। मतदान करना सभी का अधिकार है। कै़ देव ने कहा कि सभी पूर्व सैनिकों को चाहिए कि वह 14 फरवरी को बगैर किसी भय, दबाव, लालच के मतदान कर लोकतंत्र को मतबूत करने में भागीदारी निभाएं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share