देहरादून। यात्री वाहनों के चुनाव में चले जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। गढ़वाल और कुमाऊं के साथ ही दिल्ली, चड़ीगढ़ और हिमाचल के लिए बसें नहीं मिल पा रही है। टैक्सी-मैक्सी भी चुनाव में हैं। ऐसे में यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। आईएसबीटी में यात्री सुबह से ही भटकते दिखे। रोडवेज की अधिकांश साधारण बसें चुनाव में है। दिल्ली के लिए जहां पहले हर दस से बीस मिनट के बाद बस चलती थी, अब घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है।ाषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर के यात्री भी परेशान रहे। कुमाऊं के लिए भी यात्रियों को बसें नहीं मिल पाई। इधर, रिस्पना टैक्सी स्टैंड पर यात्री दिनभर भटकते दिखे। बाहर मुख्य हाईवे पर यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। जैसे ही बस आ रही थी, उसमें बैठने के लिए धक्का-मुक्की हो रही थी। मसूरी बस अड्डे और परेड ग्राउंड में भी यात्री परेशान रहे। विश्वनाथ सेवा के प्रभारी पंकज सिंधवाल ने बताया कि उनकी सभी बसें चुनाव में चली गई हैं। इसलिए रविवार को एक भी सेवा नहीं चली। इधर, रोडवेज की पहाड़ की दस से ज्यादा सेवाएं ठप हो गई है। ऐसे में अधिकांश यात्रियों को बस अड्डों से बैरंग लौटना पड़ रहा है। रोडवेज के कर्मचारी नेता अशोक चौधरी ने बताया कि यह परेशानी अभी कुछ दिन और रहेगी, जब तक बसें वापस नहीं लौटती तब तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share