अल्मोड़ा। जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। शुक्रवार को चौखुटिया पुलिस ने अवैध खनिज सामग्री परिवहन करने पर एक ट्रैक्टर ट्रली को सीज किया गया है। एमवी ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चौखुटिया पुलिस ने क्षेत्र में रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या यूके 01 सी 2803 ट्रेक्टर ट्रफी को चेक किया। इस दौरान वाहन चालक शमशाद पुत्र अनवर हुसैन, निवासी ग्राम मुनडियाकला बाजपुर जिला उधमसिंहनगर को बिना डीएम व बिना बीमा के वाहन में अवैध रूप से खनिज संपदा परिवहन करते पाया गया। वैध कागज नहीं होने पर वाहन को सीज कर एमवी ऐक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share