देहरादून। राज्यसभा सासंद अनिल बलूनी ने पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की तस्वीर बदल रही है। सड़क हो या स्वास्थ्य हर क्षेत्र में विकास के काम हुए हैं और आने वाला दशक भी उत्तराखंड का है, पीएम मोदी यह बात कह चुके हैं। उत्तराखंड के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। शुक्रवार को राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने रायपुर विधानसभा के आईटी पार्क में जनसभा संबोधित की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ की खूब तारीफ की। कहा कि विधायक काऊ की कांग्रेस में जाने की अफवाहें उड़ती रही, लेकिन विधायक काऊ पार्टी और जनता के लिए काम करते रहे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड की दशा बदल रही है। चारधाम की सड़क हो या देहरादून-हरिद्वार हाईवे। हर क्षेत्र में विकास के काम हुए हैं और आगे हम हर जिले में मेडिकल कलेज खोलने जा रहे हैं। रोजगार के साधन उपलब्ध करवाएं जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि हरीश रावत उत्तराखंड के विरोधी रहे और आज यहां के मुख्यमंत्री बनने की सोच रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा ने कहा कि रायपुर की जनता का उनको भरपूर प्यार मिल रहा है और इस बार भी उनकी जीत सुनिश्चित है। वहीं, भाजपा नेता रजनी रावत ने वाणी विहार में सभाकर भाजपा प्रत्याशी काऊ के लिए वोट मांगें। उन्होंने कहा कि विधायक काऊ ने रायपुर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। बस्तियों को उजड़ने से बचाया और आगे भी बस्तियों को भी नियमित करवाएंगे। इस मौके पर पार्षद अभिषेक पंत, पार्षद शिवानी बंसल, मंडल अध्यक्ष बीना बहुगुणा, संजीव मल्होत्रा, नीतू वाल्मीकि, प्रशांत डोभाल, विजय गिरी गोस्वामी, सूरज रावल, त्रिलोक बरगली, संजीव मल्होत्रा, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share