रुद्रपुर। पुलिस ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत दो लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल नरेश चौहान को चुनाव में शराब तस्करी करने की सूचना मिली। जिस पर उन्होंने टीम गठित कर तलाश शुरू कर चौकिंग शुरू कर दी। इस बीच चकरपुर चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन पर दो लोग विपरीत दिशा से आते दिखाई दिए। जो पुलिस को देख पीटे की ओर भागने लगे। जिन्हें टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने खुद को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज एवं गौहर पटिया के दीपक सिंह बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब की आठ पेटी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्घ धारा 60ध्72 में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
