चम्पावत। बीते विधानसभा सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल के गृह क्षेत्र में ईवीएम खराब होने के कारण दुबारा तिथि बदलकर मतदान सम्पन्न हुआ। सोमवार को भी सुबह 8 बजे मतदान शुरू होते ही वीवपेट मशीन खराब हो गयी। आनन-फानन में निर्वाचन की टीम ने दूसरी मशीन मंगवाकर करीब 45 मिनट बाद मतदान प्रक्रिया शुरू करवाई। आरओ रिंकू बिष्ट और तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि वीपेट मशीन में तकनीकी दिक्कत आने के बाद तुरंत बदल दिया गया। इससे मतदान कतई प्रभावित नहीं हुआ।

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share