रुद्रपुर। शनिवार की देर रात सरकारी भूमि पर लगे एक विशालकाय सेमल के पेड़ काटने के दौरान गिरने से युवक की मौत हो गई। चोरी छिपे पेड़ काटने की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस को देख अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की खबर वन विभाग को दी है। बावजूद इसके पुलिस ने अपने स्तर से भी जांच शुरू कर दी है।
शनिवार की देर रात को कोतवाली पुलिस को खबर मिली कि रामपुर रोड स्थित एक होटल के समीप सरकारी भूमि पर लगे सेमल के विशालकाय पेड़ को कुछ लोग चोरी-छिपे काट रहे हैं। कोतवाल विक्रम राठौर और रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी मय पुलिस के मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर जानकारी जुटाई। पता चला कि कुछ लोग सेमल के पेड़ को चोरी छिपे काट रहे थे और जैसे ही पेड़ नीचे गिरा। उसकी चपेट में आकर पेड़ काट रहे वार्ड-18 निवासी 25 वर्षीय नासिर व फरमान घायल हो गए हैं। इसके बाद पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। डक्टरों ने बताया कि घायलों में नासिर की हालत नाजुक थी। जिसको हल्द्वानी रेफर कर दिया है, लेकिन रास्ते में ही नासिर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को खबर कर दी गई है। साथ ही पेड़ काटने की सूचना भी वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की ओर से तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share