काशीपुर। एक नाबालिक किशोरी ने अपने भाई के साले पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। कहा 10 फरवरी की शाम सात बजे उनके बेटे का साला घर पर आया था। युवक उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को ग्राम भाऊपुरा थाना भगतपुर से सिलाई मशीन दिलाने के बहाने ले गया। आरोप है नाबालिग को ग्राम नींझड़ा स्थित एक फर्नीचर की दुकान में ले जाकर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान नाबालिग ने पड़ोस के किसी घर में छिपकर जान बचाई। यहां से किशोरी ने घटना की सूचना परिवार को दी। परिजन मौके पर पहुंचकर युवती को वहां से घर लेकर आए। पीड़ित ने टांडा उज्जैन पुलिस चौकी व कोतवाली थाने में तहरीर देकर आरोपी कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने कहा मामले में तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share