रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग निवासी प्रांसूर्य भट्ट का चयन एनडीए में हुआ है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में पढ़ाई के साथ ही उन्होंने यह सफलता हासिल की है। उनकी इस कामयाबी पर जिले के अनेक लोगों ने खुशी व्यक्त की है। प्रांसूर्य मूल रूप से ग्राम गुनाऊं तिलवाड़ा के रहने वाले हैं किंतु लम्बे समय से उनके माता-पिता रुद्रप्रयाग में ही रहते हैं। उन्होंने एनडीए के लिए निरंतर मेहनत की और इस कामयाबी को हासिल कर सके। प्रांसूर्य ने बताया कि नेशनल डिदेंस सर्विस में जाने का उनका सपना था वह आज पूरा हुआ है। प्रांसूर्य के पिता शिव प्रसाद भट्ट ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक के पद से सेवानिवृत हो गए हैं जबकि उनकी माता प्रावि रौठिया में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात है। प्रांसूर्य की पांच भाई बहिनों का परिवार है। उनकी एक बहिन डक्टर है। इधर उनकी सफलता पर जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और जनता ने खुशी व्यक्त की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share