पिथौरागढ़। नगर के सरस्वती देवसिंह इंटर कलेज के छात्र-छात्राओं और बीएड प्रशिक्षुओं ने जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। शनिवार को प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में नगर के विभिन्न हिस्सों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान इस दौरान उन्होंने लोगों से आगामी 14 फरवरी को होने जा रहे मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। उन्होंने लोगों से धनबल, नशा आदि के दम पर नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए मतदान करने की अपील की। यहां सुरेंद्र सिंह, भवान सिंह, पूजा राणा, पूजा पानू, पवन कुमार द्विवेदी, शीतल धरियाल, विजेंद्र कुमार, कमलेश भंडारी, विवेक कापड़ी, विजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share