देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई तो सूर्यकांत धस्माना की अहम भूमिका होगी। चुनाव से पहले ही पार्टी ने उन्हें चुनावी घोषणा पत्र का संयोजन बनाकर साफ संदेश दे दिया है कि पार्टी में धस्माना का क्या वजूद है। र्केट प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना के लिए नेता प्रतिपक्ष पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह ने प्रेमनगर में जनसंपर्क के दौरान यह बात कही। उन्होंने धस्माना को चुनाव जीताकर विधानसभा भेजने की अपील की। र्केट प्रत्याशी धस्माना ने कहा कि पाकिस्तान से उजड़ कर आए तीन हजार परिवारों के मकानों की रजिस्ट्रियां उनके नाम कराई जाएंगी। कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहला काम इन परिवारों को उनके मकानों का मालिकाना हक दिलाना है। धस्माना ने कहा कि व्यापारियों का दर्द वो अच्छी तरह समझते हैं। इससे पूर्व र्केट प्रत्याशी श्री धस्माना ने राम विहार, निरंजनपुर मंडी, एमडीडीए कलोनी , विजय पार्क आदि क्षेत्रों में भी जनसंपर्क किया। वहीं र्केट क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शिक्षकों से बातचीत करते हुए कोरोनाकाल को याद कर धस्माना रोने लगे। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश और प्रदेश कोरोना से ग्रस्त था। छोटे-छोटे बच्चे तड़प रहे थे। भाजपा सरकार ने मुझे 28 दिन के लिए आइसोलेट कर दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि क्षेत्र की जनता भाजपा को इसका मुहतोड़ जवाब दे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share