रुड़की। यूपी में विस चुनाव के मतदान को देखते हुए खानपुर पुलिस ने बढ़ीवाला बर्डर पर सख्ती की। पुलिस ने हर एक वाहन की बारीकी से तलाशी लेने के बाद ही बर्डर से होकर गुजरने की इजाजत दी। सीमा पार करने वाले लोगों से भी गहन पूछताछ के बाद ही जाने दिया गया।
खानपुर थाने की सीमा बढ़ीवाला गांव के पास मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी क्षेत्र से मिली हुई है। मुजफ्फरनगर में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान था। सीमापार मतदान को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ड़ योगेंद्र सिंह रावत ने बर्डर पर पूरी तरह चाक चौबंद रहकर सघन निगरानी के आदेश हर थाने, कोतवाली को दिए थे।
एसओ खानपुर संजीव थपलियाल ने बताया कि बढ़ीवाला बर्डर पर पहले से पुलिस चेकपोस्ट बनी है। यहां पुलिसकर्मी दो शिफ्ट नियमित चेकिंग करते हैं। मतदान को देखते हुए बुधवार को ही बर्डर पर फोर्स बढ़ा दी गई थी। पैरा मिलिट्री फोर्स के सशस्त्र जवान भी वहां तैनात किए गए थे। बताया कि सीमा पार करके आने या जाने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की बारीकी से तलाशी लेने के साथ ही वाहन में सवार लोगों से उनके आने का कारण पूछकर उसका सत्यापन भी किया गया है। साथ ही हर व्यक्ति का पूरा डाटा भी नोट किया गया है। बताया कि बर्डर पर निगरानी अभियान के दौरान किसी भी वाहन या व्यक्ति के पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share