अल्मोड़ा। जिले की छह विधान सभा सीटों के लिए आगामी 14 फरवरी को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। जिलेभर में 5 लाख 40 हजार 561 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें पुरुष मतदाता 2 लाख 76 हजार 978 पुरुष और 2 लाख 63 हजार 582 महिलाओं समेत 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयारी कर ली गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि चुनावों को शांति पूर्वक और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। 1088 पुरुष मतदान पार्टी, जिसमें 4352 कार्मिक (आरक्षित समेत) लगाए गए हैं। वहीं 6 सखी बूथ बनाए गए हैं, जिसके लिए रिजर्व समेत कुल 12 पार्टी में कुल 48 महिला कार्मिकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा मतदान के लिए आरक्षित समेत 266 माइक्रो आब्जर्बर तैनात किए गए हैं, जबकि छह विधानसभाओं में 911 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें जिसमें द्वाराहाट 149, सल्ट 139, रानीखेत 136, सोमेश्वर 145, अल्मोड़ा 155 और जागेश्वर में 187 मतदेय स्थल है।
जिले में विधानसभाओं चुनावों के लिए 911 मतदेय स्थल बनाए गए है। जिसमें सड़क मार्ग से शून्य किमी दूरी वाले 260, शून्य से एक किमी दूरी वाले 30, एक से दो किमी दूरी वाले 136, दो से तीन किमी वाले 91, तीन से चार किमी दूरी वाले 60, चार से पांच किमी दूरी वाले 34, पांच से छह किमी दूरी वाले 17, छह से सात किमी दूरी वाले 4, और सात से आठ किमी पैदल दूरी वाले तीन मतदेय स्थल शामिल है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share