चमोली। जिले के प्रधान डाकघर गोपेश्वर में विगत एक माह से संचार सेवा ठप होने से लेन-देन प्रभावित है। बुधवार को भी नेट वर्क कनेक्टविटी का बुरा हाल रहा। बहुत धीमी गति से कभी नेट वर्क संचालित हुआ। तो कभी बंद रहा। खराब संचार व्यवस्था से लेन-देन न होने से लोगों की डाकघर कर्मचारियों से भी नोंकझोंक हुई।
लोगों का कहना है कि पिछले एक माह से पोस्टअफिस में कनेक्टिविटी की समस्या बनी हुई है। इस ओर कोई ध्यान नहीं है। दूर-दराज के गांवों से पोस्टअफिस में पहुंच रहे ग्रामीणों को बैरंग लौटाया जा रहा है। प्रधान डाकघर में उपभोक्ता सुबह ही धनराशि के लेन-देन के लिए पहुंच रहे हैं, कनेक्टिविटी न होने से उन्हें घंटों लाइन में खड़ा होने के बाद बैरंग लौटना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पोस्टअफिस में कामकाज न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी पोस्टअफिस में कामकाज ठप पड़ा होने से लोगों में भारी आघ्क्रोश दिखा, उन्होंने डाक विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के सम्मुख जमकर आक्रोश जताया। मंडल घाटी के द्गिंबर सिंह का कहना है कि नगर क्षेत्र के पोस्टअफिस में एक माह से लेन-देन ठप पड़ा है, लेकिन डाक विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इससे दूर-दराज के गांवों के पोस्टअफिस में कामकाज का अंदाजा लगाया जा सकता है। मनवर सिंह का कहना है कि वे पिछले चार दिनों से अपनी आरडी की पासबुक में धनराशि जमा करने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें हर दिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। इधर, उप डाक अधीक्षक बीपी थपलियाल का कहना है कि सुचारु कनेक्टिविटी न होने से दिक्कतें आ रही हैं, दूरसंचार विभाग से शीघ्र समस्या का समाधान करने के लिए कहा गया है, जल्द ही पोस्टअफिस में लेन-देन सुचारु हो जाएगा।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share