टिहरी। राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने देवप्रयाग नगर में जन सम्पर्क कर देवप्रयाग सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी के पक्ष में वोट मांगे। राज्यसभा सांसद बलूनी ने दीनदयाल पार्क में जनसभा को संबोधित करते कहा कि पीएम मोदी का देवप्रयाग से पुराना लगाव रहा है, वह मुख्यमंत्री बनने से पहले कई बार देवप्रयाग आते रहे हैं। उत्तराखण्ड की आपदा में वह गुजरात से सीधे देहरादून पहुंचे थे। राज्यसभा सांसद बलूनी ने कहा कि गंगा संगम स्थली देवप्रयाग का विकास करना हम सब की जिम्मेवारी है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते कहा कि उसे कभी चारधाम की याद नहीं आई। आज उत्तराखण्ड पर संकट है, कांग्रेस संस्त के बजाय मुस्लिम विवि की बात कर रही है। उन्होंने जनता से पूछा कि वह उत्तराखण्ड राज्य बनाने वालों के साथ है या विरोधियों के। कहा जनता ईगास दिवाली की या जुम्मे की टुट्टी करने वालों में से किसको चाहती है। भाजपा आल वेदेर रोड तथा रेल परियोजना के जरिये देवप्रयाग में नव निर्माण कर रही है। कहा प्रधानमंत्री मोदी ने अगला दशक उत्तराखण्ड का बताया है, जिसमें में युवाओं को रोजगार व लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। राज्यसभा सासंद ने सीएचसी देवप्रयाग को पूर्ण सुविधा सम्पन्न बनाने तथा बदरी-केदार समिति में तीर्थ पुरोहितों को स्थान दिलाने का वादा भी किया। मौके पर सुधीर मिश्रा, अशोक तिवारी,शशि ध्यानी, रेखा भट्ट, नीता ध्यानी, सरिता कर्नाटक, अनिता भट्ट, रजनी सयाना,ममता देवी, अतुल कोटियाल, मैचद सिह, सौरभ सिंधी, रजनीश मोतिवाल, गगन जोशी, सुरेश मिश्रा,सुनील रावत, दिनेश बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share