चमोली। एक ओर जहां केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया की बात कहते कहते नहीं थक रही है वहीं विकासखंड गैरसैंण में आज भी कई ऐसे स्थान एवं गांव हैं जो नेटवर्क न होने के कारण कटे हुये हैं। ऐसा ही एक गांव है गैरसैंण विकासखंड का स्यूणी तल्ली। इस गांव के लोगों को आज भी अपनों से बात करने के लिए एक विशेष स्थान पर जाना पड़ता है तब जाकर आधी-अधूरी बात हो पाती है। प्रधान स्यूणी तल्ली शिशुपाल सिंह नेगी एवं बलवीर बिष्ट का कहना है कि गांव में आज भी मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि पूर्व में यहां एक प्राइवेट कंपनी के तिवाखर्क टावर से सिगनल आते थे। लेकिन एक माह से भी अधिक समय से यहां सिगलन वीक होने के कारण लोग बात नहीं कर पा रह हैं। इसलिए लोगों को अपनों से बात करने के लिए दूर पहाड़ी पर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने उनके गांव में मोबाइल सेवा शुरू करने की मांग शासन -प्रशासन के की है। वहीं दूसरी ओर राईकोट के ग्रामीणों ने भी इस मोबाइल टावर से वीक सिगलन आने की बात करते हुये कहा कि उनके वहां भी यही समस्या पैदा हो गयी है जिससे ग्रामीण नेट सेवा से बंचित हो गये हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share