रुद्रपुर। कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने कहा कि महिलाओं की ताकत से वे आगे बढ़ेंगी। इसलिए वे महिलाओं का सम्मान के साथ रोजगार के अवसर देने का प्रयास रहेगा। अगर वह रुद्रपुर की सेवक के रूप में चुनकर आएंगी तो उनकी कई प्राथमिकता है। सबसे बड़ी समस्या नजूल भूमि की है। नजूल नीति के सरलीकरण के साथ ही सस्ती दर में मालिकाना हक दिलाने का प्रयास करेंगी। इसके अलावा शहर में जाम और पार्किंग की समस्या को भी दूर करने का प्रयास करेंगी।
रविवार को मुख्य चुनाव कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सिडकुल की जो कंपनियां बंद हो गई हैं या फिर पलायन कर गयी है। उसे चालू करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा ट्रांजिट र्केप में गर्ल्स स्कूल खोलने का प्रयास होगा। इसके अलावा शहर में नशा मुक्ति केंद्र खोलने का भी प्रयास किया जाएगा। ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके।
उन्होंने कि सिडकुल के मजूदरों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। इसके अलावा किसानों को आपदा के दौरान जो मुआवजा नहीं मिला है उसे भी दिलाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा रुद्रपुर के हाथ ढेली वालों के लिए स्थायी वेंडर जोन बनाने का भी प्रयास किया जाएगा। कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही पुलिस कर्मचारियों के 4600 ग्रेड पे की समस्या का निदान करना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। इसके अलावा शहर में विकास कार्य को किया जाएगा। यहां कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, संजय जुनेजा, सुशील गाबा आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share