हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई कांग्रेस और बसपा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। रानीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार आदेश चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत कर भाजपा में शामिल किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक आदेश चौहान ने कहा कि युवाओं में भाजपा व पीएम मोदी की नीतियों के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। इसी विश्वास और संकल्प के साथ वे जनता के बीच कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास विकास का कोई रोड मैप नहीं है। बीजेपी के घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं और कानून व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है़ निर्धन परिवारों की महिला मुखियाओं को हर महीने 500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। लव जिहाद कानून को और कठोर किया जाएगा। 50 हजार सरकारी नौकरियां दी जाएंगीं। स्मार्ट विलेज पर विकसित किए जाएंगे। मनरेगा श्रमिकों के वेतन में चरणबद्घ तरीके से वृद्घि करने की योजना भी है। भाजपा जो वादा करती है। उसे निभाती भी है। झूठ की राजनीति या झूठे वादे करना भाजपा की परंपरा नहीं है। कांग्रेस की झूठ की राजनीति के कारण ही युवाओं का विश्वास उससे उठता जा रहा है। इस अवसर पर युवा मोर्चा बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नवजोत वालिया के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए युवाओं में प्रमुख रूप से मनोज चौहान, अमन चौहान, अरुण चौहान, आकाश कुमार, अमन कश्यप, सोनू राजपूत, दीपक जोशी, युधिष्ठिर वालिया, आकाश वालिया, मयूर वालिया, नितिन वालिया, सुनील पाल, अजय सारस्वत, रणजीत पाल, अजय कश्यप, नकुल जोशी, विशाल अग्रवाल विकास अग्रवाल, गौरव शर्मा, तरुण कुमार, आलोक कुमार, अंकुश, सिद्घार्थ भट्ट, शौर्य सिसोदिया, दक्ष शर्मा, तुषार अरोड़ा, अर्पित बाटला, योगेश सैनी, अमन कश्यप आदि शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share