पिथौरागढ़। दो दिन पूर्व अज्ञात बाइक सवार ने आशा कार्यकत्री आशा देवी को घायल कर दिया था। लेकिन पुलिस में तहरीर देने के बाद भी बाइक सवार का पता नहीं चल सका है। इससे नाराज भाकपा माले के जिला सचिव गोविंद कफलिया ने पुलिस से जल्द आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा पुलिस का अब तक आरोपी तक न पहुंचना गंभीर है। वहीं उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से आशा को आर्थिक मदद देने की मांग भी की है।

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share