काशीपुर। रूई की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे दुकान स्वामी का लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत रही दुकान के अंदर सो रहे कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आये। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
रामराज रोड स्थित मंडी गेट के सामने मंसूरी रूई वर्कर्स के नाम से नफीस की दुकान है। दुकान के अंदर ही कर्मचारी रात में रहते हैं। शनिवार देर रात करीब 12 बजे दुकान से धुंआ उठना शुरू हुआ। इसके बाद अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख दुकान में सो रहे कर्मचारी बाहर आ गये। उन्होंने दुकान स्वामी नफीस को सूचना दी। आनन-फानन में ही नफीस दुकान पर पहुंचा और भीड़ की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगा। इतने में वहां पर भाजपा नेता राजेश कुमार भी आ गये। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। दमकल टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। लेकिन, तब तक आग लाखों का नुकसान कर चुकी थी। नफीस ने बताया उसकी दुकान में लगी आग से करीब छह लाख का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी? इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। गनीमत रही इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, राजेश कुमार ने नफीस को ढांढस बांधते हुए कहा शासन-प्रशासन से जो भी संभव मदद होगी वह कराई जायेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share