अल्मोड़ा। ब्लक मुख्यालय के पास से सटे गांव सलना में बुधवार को घात लगाए तेंदुए ने एक युवक और महिला पर हमला कर दिया। दोनों लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचायी। वहीं महिला के साथ घूम रहे कुत्ते को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। सलना के ग्राम प्रधान नरेन्द्र अधिकारी ने बताया कि सुबह छह बजे गौचर क्षेत्र की अम्बा देवी 52 वर्ष पत्नी बालम अपने कुत्ते के साथ सड़क पर घूम रही थी। अचानक तेंदुए ने महिला के पैर के पंजे में वार कर उसे घायल कर दिया। वहीं सलना गांव में सुंदर सिंह 19 वर्ष पुत्र बचे सिंह को भी पास के सड़क पर सुबह घूमने के दौरान तेंदुए ने बाए पैर में झप्पटा मार काट दिया। दोनों को ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार किया गया। ग्राम प्रधान नरेन्द्र अधिकारी ने घायलों को मुवावजा देने और गांव में तत्काल पिंजरा लगाने की मांग उठाई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि गांव में दो अलग-अलग तेंदुए घूम रहे हैं। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
गांव में विभाग के अधिकारी भेज दिये हैं। गांव में पिंजरा लगाने की कवायद की जा रही है। घायलों को विभागीय नियमानुसार मदद की जायेगी।
– मदन लाल, वन क्षेत्राधिकारी द्वाराहाट

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share