बागेश्वर। विधानसभा चुनाव को लेकर कोतवाली पुलिस ने रूट चार्ट जारी किया है। शहर में जाम की स्थिति पैदा होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। नया सरयू पुल तिराहा से सुबह छह से अपराह्न तीन बजे तक डिग्री कलेज की तरफ जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर अब वाहनों को का स्थान निर्धारित किया है। गरुड़ की तरफ से आने वाले मतदान ड्यूटी में लगे वाहन और मतदान कर्मचारियों के वाहन द्यांगड़ तिराहे से आरे बाइपास होते हुए डिग्री कलेज में प्रवेश करेंगे। कपकोट की तरफ से आने वाले वाहन आरे बाइपास रूट का प्रयोग करेंगे। कांडा की तरफ से आने वाले वाहन भागीरथी तिराहे से मंडलसेरा बाइपास से जाएंगे। आरे तिराहे से वह डिग्री कलेज के अंदर प्रवेश कर सकेंगे। ताकुला रोड से आने वाले मतदान ड्यूटी में लगे वाहन और मतदान कर्मचारी नया सरयू पुल से अस्पताल तिराहे से भागीरथी तिराहे से मंडलसेरा बाइपास होते हुए भेजे जाएंगे। इसी तरह कपकोट से आने वाले वाहन डिग्री कालेज तिराहे होते हुए एसबीआइ तिराहे से जाएंगे। डिग्री कालेज के अंदर मैदान को जाने वाले मोड़ से सभी वाहनों को डिग्री कालेज मैदान भेजा जाएगा। एसपी ने बताया कि नया सरयू पुल तिराहा से सुबह छह से 15 बजे तक डिग्री कालेज की तरफ जाने पर प्रतिबंधित रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share